Almora News: लंबित राजस्व वादों को तत्काल निपटाने के निर्देश
अल्मोड़ा, जुलाई 23 -- Almora News: रानीखेत। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार शाम यहां तहसील का निरीक्षण किया और लंबित राजस्व वादों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की इन मामलों में पैनी नजरें हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से भी जन समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व वादों की समीक्षा की और लंबित वादों को समय पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और कार्यालय व्यवस्था भी परखी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति भी पूछी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.