अल्मोड़ा, अगस्त 14 -- Almora News: सोमेश्वर। मॉडल कैरियर सेंटर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर में रोजगार मेला लगा। वाईएस मोटर्स (क्वैस ग्रुप) पंतनगर के कंपनी प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले में कुल 57 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 24 का प्रारंभिक चयन किया गया। अन्वेषक मनोज बिष्ट ने अभ्यर्थियों को रोजगार मेले की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- रोजगार मेले में 238 अभ्यर्थियों का चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...