अल्मोड़ा, सितम्बर 18 -- Almora News: मोहित कुमार, अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से शुक्रवार को कार्यालय परिसर में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 23 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनके साक्षात्कार के बाद जयपुर से आई कम्पनी के प्रतिनिधियों कुल तीन अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया। इस दौरान उपस्थित अभ्यर्थियों को नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल में पंजीकरण भी किया गया। यहां मनोज बिष्ट, गीता वाल्मिकी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...