Almora News: रॉयल्टी बढ़ाए जाने के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन
अल्मोड़ा, अक्टूबर 24 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। शासन की ओर से रॉयल्टी दरों में की गई अत्यधिक बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को ठेकेदारों का आक्रोश भड़क उठा। विरोध में ठेकेदार लोनिवि प्रांतीय कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और विभागीय नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार सुबह माल रोड स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर बड़ी संख्या में ठेकेदार पहुंचे और नारेबाजी की। ठेकेदारों का कहना है कि रॉयल्टी दरों में अचानक की गई इस अप्रत्याशित वृद्धि से सभी चालू और आगामी निर्माण कार्यों की लागत काफी बढ़ जाएगी, जिससे स्थानीय ठेकेदारों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इससे ठेकेदारों में नाराजगी व्याप्त है। ठेकेदारों ने विभागीय अधिकारियों के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजकर बढ़ी हुई दरें तत्काल निरस्त करने की मांग की। ठेकेदारों ने स्पष्ट किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.