Almora News: रामलीला के मंच में दो नेताओं में छिड़ा संग्राम
अल्मोड़ा, नवम्बर 4 -- Almora News: स्याल्दे। देघाट के कुमालेश्वर में रामलीला के दौरान एक ही पार्टी के दो नेताओं के बीच विवाद हो गया। दोनों नेताओं के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट भी शुरू हो गई। इससे वहां हड़कंप मचा रहा। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में तहरीर नहीं दी गई है। देघाट क्षेत्र से लगे एक गांव में इन दिनों रामलीला का मंचन हो रहा है। मंगलवार शाम को भी रामलीला का मंचन चल रहा था। इसी बीच एक पार्टी के दो नेताओं के बीच उपजे विवाद से महौल गरमा गया। जानकारी के मुताबिक, पहले दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई। दोनों के बीच कहासुनी इतनी गंभीर हो गई कि आसपास में शोर-शराबा हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने हाथापाई का रंग ले लिया। आरोप है कि एक नेता ने दूसरे पर थप्पड़ जड़ दिए। इससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विवाद रामलीला तक ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.