अल्मोड़ा, अक्टूबर 12 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। छावनी परिषद की ओर से सोमवार को विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल और मुख्य अधिशासी अधिकारी आकाश कुमार शर्मा ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। रानीझील के समीप निर्वाणा पार्क में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत एक हजार पौधे रोपे। यहां केंद्रीय विद्यालय, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आर्मी पब्लिक स्कूल और छावनी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों सहित करीब 835 छात्र-छात्राओं, नागरिकों एवं छावनी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...