अल्मोड़ा, अगस्त 25 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। कोतवाली पुलिस ने रानीखेत नगर से लापता व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक नैड़ी के लोहाली कुंवाली निवासी चंदन सिंह बिष्ट 17 अगस्त को दिल्ली से रानीखेत के लिए चले और 18 अगस्त को रानीखेत पहुंचे, इस दौरान किसी अन्य के फोन से उन्होंने पत्नी बात की कहा कि वह रानीखेत आ गए हैं और घर आ रहे हैं, लेकिन घर नहीं पहुंच सके। ढूंढखोज के बावजूद कहीं पता नहीं चलने पर परिजनों ने यहां कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी है। कोतवाल भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...