अल्मोड़ा, सितम्बर 28 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। नगर के पंचेश्वर महादेव शिवमंदिर परिसर मंदिर समिति की और से सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान विद्यालयों के मेधावी, दिव्यांग और निराश्रित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई। आईआईटी और विभिन्न क्षेत्रों में चयनित मेधावियों को प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने कहा कि लक्ष्य निर्धारण से ही उज्जवल भविष्य की परिकल्पना साकार हो सकती है। विशिष्ट अतिथि पूर्व रक्षा संपदा निदेशक डीएन यादव ने बच्चों से पढ़ाई के साथ ही स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष कैलाश पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। आईआईटी और अन्य क्षेत्रों में चयनित मेधावियों, हाइस्कूल, इंटर के बोर्ड परीक्षा टापर्स को भी सम्मानित किया गया।रानीखेत गौरव सम्मान नगर के...