अल्मोड़ा, अक्टूबर 18 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। गांधी चौक में आयोजित मां दुर्गा पूजा महोत्सव में कन्या पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। नगर पालिका चिलियानौला के अध्यक्ष अरुण रावत और उनकी पत्नी प्रेमा रावत ने भी कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। महोत्सव के दौरान गांधी चौक में दिनभर भजन-कीर्तनों की गूंज रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा की आराधना की। देर शाम विधिवत आरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय बबली ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मां के जयकारों से गूंजे पूजा पंडाल, कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद उ...