अल्मोड़ा, अक्टूबर 25 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। पवित्र छड़ी यात्रा का पर्यटन नगरी में भव्य स्वागत हुआ। शनिवार की देर शाम यात्रा बिनसर महादेव मंदिर पहुंची। पंचदश नाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता तथा छड़ी महंत पुष्कर गिरि के देखरेख में इस यात्रा का आयोजन किया गया। यहां विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा पूरे नगर से होकर अल्मोड़ा की तरफ रवाना हुई। यहां सुंदर गिरि, रुद्रनाथ गिरि, विक्रम गिरि महाराज, महंत आकाश गिरि, महंत शंकर गिरि, राहुल गिरि, हरिगिरि, गोपाल गिरि, रणधीर महाराज, सहित अनेक साधु-संत शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...