अल्मोड़ा, अक्टूबर 29 -- Almora News: रानीखेत। वर्षों बाद पर्यटन नगरी की बाजार की सड़क पर हॉटमिक्स का कार्य शुरू होने से सड़क के हालत सुधरने की उम्मीद जगी है, लेकिन दिन के समय डामरीकरण होने से व्यापारियों में नाराजगी है। कहना है कि त्योहारों का सीजन चल रहा है, ऐसे में बाजार में वाहनों की आवाजाही बंद होने से दुकानों तक माल पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी से मिले व्यापारी एवं एकल सभासद मोहन नेगी, दीप भगत, भगवंत सिंह नेगी, कैलाश चंद्र, राम सिंह आदि का कहना है कि बाजार में दिन के वक्त कारोबार होता है। इसी दौरान सड़क पर हॉटमिक्स का कार्य होने से व्यापारियों के साथ ही ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानों तक सामान पहुंचाने में दिक्कत होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान...