अल्मोड़ा, अक्टूबर 31 -- Almora News: रानीखेत। आजादी के बाद से परिवहन सेवाओं का अहम केंद्र रहा रानीखेत रोडवेज डिपो अब नए रंग रूप में नजर आएगा। सात दशक पुराने कार्यालय की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। कार्यालय से सामान और अभिलेखों की शिफ्टिंग शुरू कर दी गई है। सोमवार से डिपो कार्यालय अस्थायी रूप से ताड़ीखेत से संचालित होगा। लगभग 1949 में स्थापित रानीखेत रोडवेज डिपो ने दशकों तक पर्वतीय क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समय के साथ पुराना भवन जर्जर हो गया था। अब इसके स्थान पर करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक डिपो भवन का निर्माण किया जाना है। इसके लिए पुराने कार्यालय को ध्वस्त करने की तैयारी है। नए भवन में कार्यालय सुविधाओं के साथ वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। इससे डिपो परिसर में लंबे समय...