अल्मोड़ा, अक्टूबर 19 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। क्षेत्र में इन दिनों शारदीय नवरात्रि पर रामलीला समारोह की धूम मची हुई है। रानीखेत नगर के साथ-साथ ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों में भी रामलीला की भव्य प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। स्थानीय कलाकारों का शानदार अभिनय दर्शकों को देर रात तक बांधने में सफल साबित हो रहा है। क्षेत्र के ताड़ीखेत, जैनोली, कुनेलाखेत और इंदिरा बस्ती सहित तमाम मंचों पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला का जीवंत मंचन किया जा रहा है। जैनोली की रामलीला में उस समय माहौल बेहद रोमांचक हो गया जब मंच पर अंगद-रावण संवाद का दृश्य प्रस्तुत किया गया। रावण के दरबार में अंगद के प्रवेश और दोनों पराक्रमी पात्रों के बीच हुए तीखे संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: अंगद का रावण से संवाद करते ही गूं...