अल्मोड़ा, अक्टूबर 14 -- Almora News: द्वाराहाट/चौखुटिया। यूकेडी की उत्तराखंड उत्थान यात्रा के द्वाराहाट और चौखुटिया पहुंचने पर बुधवार को लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान हुई सभा में कार्यकर्ताओं ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उत्तराखंड क्रांति दल का मजबूत करने का आह्वान किया। बुधवार को यात्रा कौसानी से सोमेश्वर, बिन्ता, बग्वालीपोखर, मल्लीमिरई होते हुए घटगाड़ पहुंची। घटगाड़ में लोगों ने वाद्ययंत्रों की गूंज के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा त्रिमूर्ति चौक पहुंची। यहां सभा के बाद यात्रा का चौखुटिया स्थित रामगंगा आरती घाट में स्वागत हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा और कांग्रेस पर उत्तराखंड को लूटने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: 26 साल बाद भी अधूरा सपनों का उत्तराखंड: ऐरी दोनों स्थानों में केंद्रीय अध्यक्...