अल्मोड़ा, जुलाई 25 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। क्वाबर बाईपास में शराब पीकर वाहन खड़ा कर यातायात रोकने के आरोप में चालक का 20 हजार रुपये का चालान कटा है। धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में बीच सड़क पर अपना वाहन खड़ा कर दिया है। साथ ही वह हुड़दंग काट रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर 20 हजार का चालान काट दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...