अल्मोड़ा, सितम्बर 5 -- Almora News: अल्मोड़ा। मोहान रेंज के बनकोटा से पकड़े गए गुलदार की मृग विहार रेस्क्यू सेंटर में मौत हो गई है। गुलदार का पोस्टमार्टम भी कर लिया गया है। अब मौत के कारणों की पता लगाने के लिए विभाग रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। 11 अगस्त को रात के समय मोहान रेंज के ग्राम सभा बनकोटा में कुत्ते का पीछा करते हुए गुलदार घर के भीतर घुस गया था। लोगों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद 13 अगस्त को गुलदार को मृग विहार स्थित रेस्क्यू सेंटर लाया गया, लेकिन गुलदार घायल अवस्था में था। रेस्क्यू सेंटर में ही उसका इलाज किया जा रहा था। रेस्क्यू सेंटर के मुताबिक, 19 अगस्त को गुलदार की मौत हो गई थी। मौत के बाद गुलदार का पोस्टमार्टम भी कर दिया गया, लेकिन अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं ...