अल्मोड़ा, सितम्बर 13 -- Almora News: अल्मोड़ा। स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी की मांग के लिए अब मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर (पीजी रेजीडेंट डॉक्टर) अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए हुए हैं। डॉक्टरों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। कहा कि जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर मरीजों की सेवा व अपने चिकित्सकीय दायित्वों के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें काफी कम स्टाइपेंड दिया जा रहा है।

डॉक्टरों की मांगें लंबे समय से वह स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे हैं। संबंधित अधिकारियों के समक्ष समय-समय पर अपनी मांग भी रखी गई, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। मजबूरन जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों को हड़ताल करनी पड़ रही है। स्टाइपेंड बढ़ाकर अन्य राज्यों के समकक्ष एक लाख दस हजाार करने, भविष्य में स्टाइपेंड में वार्षिक वृद्धि के ...