अल्मोड़ा, अगस्त 12 -- Almora News: रानीखेत। नंदा सुनंदा महोत्सव इस बार भव्य रूप से मनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर मां नंदा सेवा समिति की बैठक हुई। तय हुआ कि महोत्सव का आयोजन 15 सितंबर से 23 सितंबर तक किया जाएगा। 15 सितंबर पंचमी के दिन माधव कुंज राय स्टेट से कदली वृक्ष लाए जाएंगे, इसी दिन मूर्ति निर्माण शुरू होगा। 19 सितंबर को अष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में मां नंदा -सुनंदा देवी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी दिन पूर्वाह्न से अंतरविद्यालय लोक नृत्य प्रतियोगिता शुरू होगी। पूर्व वर्षों की भांति महिलाओं की झोड़ा ,छपेली प्रतियोगिता, मेहंदी,ऐपण ,चित्रकला, कुमाउनी व्यंजन, मांगल गीत, विवाह गीत, फैंसी ड्रेस, पारंपरिक परिधान आदि प्रतियोगिताएं होंगी। 23सितंबर को डोले की भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यहां समिति के संरक्षक हरीश स...