अल्मोड़ा, अक्टूबर 25 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। ताड़ीखेत के श्रद्धानंद मैदान में आयोजित 'मिलनसार महोत्सव' में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। देर शाम तक लोग प्रसिद्ध लोक गायक इंद्र आर्या प्रस्तुतियों पर झूमते रहे। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। मिलनसार सामाजिक सांस्कृतिक समिति टूनाकोट की ओर से आयोजित महोत्सव में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक करन माहरा, ब्लाक प्रमुख बबली मेहरा ने कहा कि ऐसे आयोजन लोक संस्कृति को जीवंत रखने और आपसी मेलजोल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।स्थानीय विद्यालयों के बच्चों के अलावा संस्कार टीम अल्मोड़ा, छोलिया दल और लोक गायक प्रकाश मिलनसार, प्रसिद्ध लोक गायक इंदर आर्या ने खूबसूरत प्रस...