अल्मोड़ा, सितम्बर 15 -- Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। मां शारदा जन सेवा समिति की ओर से मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर मासी में प्रतिभा खोज और संस्कृति ज्ञान विज्ञान परीक्षा हुई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 80 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समिति अध्यक्ष हेमंत गौड़ ने बताया कि समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा। यहां प्रधानाचार्य हरि प्रकाश, ममता, ओम प्रकाश मासीवाल, रोशनी नायक, कविता रावत, काजल, लीला देवी, कृपाल बिष्ट, लता मिश्रा, आशा देवी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...