अल्मोड़ा, सितम्बर 8 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर के मॉल रोड और बस अड्डा क्षेत्र में अराजक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों से लोगों में नाराजगी है। सोमवार शाम को भी अराजक तत्वों ने हंगामा काटा और यातायात रोक दिया। इन गतिविधियों में अंकुश लगाने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने मंगलवार को एएसएसपी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि सोमवार की शाम सात बजे बस अड्डे के निकट कुछ अराजक तत्वों ने बीच सड़क पर हंगामा और गुंडागर्दी की। यह भी पढ़ें- अपराध नियंत्रण को लेकर मानवाधिकार एसोसिएशन ने एसएसपी को सौंपा सुझाव ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...