अल्मोड़ा, अक्टूबर 17 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले के नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर जीवन के सभी संकटों और रोगों को दूर करने की प्रार्थना की। पूरे जिले में सुबह से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शनिवार को अल्मोड़ा नगर और उसके आस-पास के ग्रामीण अंचलों में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न शक्तिपीठों और पूजा पंडालों में सुबह से ही विशेष अनुष्ठान, महाआरती और भोग वितरण का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर रात तक निरंतर चलता रहा। यह भी पढ़ें- Navratri Saptami Vrat 2026: नवरात्रि सप्तमी का व्रत आज रखें या कल? जाने...