अल्मोड़ा, नवम्बर 17 -- Almora News: द्वाराहाट। पूर्व में हुए लिखित समझौते के बावजूद मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित लोगों ने सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरोला की अध्यक्षता में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक प्रतिदिन आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को एकत्र हुए लोगों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि बीते 12 अगस्त को एसडीएम की मौजूदगी में प्रशासन के साथ बिंदुवार समझौता हुआ था। इसमें 16 नवंबर तक शासन स्तर से लंबित कार्यों पर कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यह भी पढ़ें- Almora News: द्वाराहाट में मांगों पर कार्रवाई न होने...