अल्मोड़ा, अगस्त 14 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत महिला थाना प्रभारी जानकी भण्डारी ने टीम के साथ फरार चल रहे अभियुक्त आशीष कुमार निवासी गणेशीगैर धारानौला अल्मोड़ा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। आरोपी को एनटीडी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बताया कि टीम में एएसआई बीना दोसाद, कांस्टेबल द्रौपदी सुयाल, राजेंद्र गोस्वामी, जीवन सिंह शामिल थे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर में गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...