Almora News: महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बांटी अल्बेंडाजोल
अल्मोड़ा, नवम्बर 19 -- Almora News: रानीखेत। पीजी कालेज में समाजशास्त्र परिषद, रेडक्रॉस एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों को अल्बेंडाजोल कृमिनाशक दवा वितरित की गई। प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना भी महाविद्यालय की जिम्मेदारी है। इस दौरान वक्ताओं ने कृमि संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता, पौष्टिक भोजन और साफ पानी के महत्व की जानकारी दी। दवा वितरण डॉ. नीमा बोरा के नेतृत्व में हुआ। संचालन डॉ. सत्यमित्र एवं डॉ. कमला ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.