अल्मोड़ा, अक्टूबर 20 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के नैनी-जागेश्वर अन्य जिला मार्ग पर मंगलवार को मलबा आने के कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी। इसके कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों का संपर्क मुख्यालय और बाजारों से कट गया और स्थानीय निवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आपदा कंट्रोल के अनुसार सूचना मिलने के बाद मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं, उम्मीद है कि शाम तक मार्ग में यातायात सुचारू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...