Almora News: मनान बाजार में सुबह गुलदार दिखने से हड़कंप
अल्मोड़ा, अक्टूबर 30 -- Almora News: सोमेश्वर। ब्लॉक के मनान बाजार में गुरुवार को सुबह-सुबह गुलदार दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की गतिविधियां नजर आ रही हैं और सुरक्षा का हवाला देते हुए वन विभाग से पिंजरा लगाकर जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। ब्लॉक का मनान बाजार और आस-पास का क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक देखने को मिल रहा है। मनान बाजार क्षेत्र में गुरुवार को सुबह-सुबह ही गुलदार दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, रिटायर्ड सीनियर इंजीनियर सीपी शर्मा ने बताया कि सुबह अल्मोड़ा-सोमेश्वर हाईवे के पास गुलदार लावारिस जानवरों को खदेड़ता भी नजर आया, जिसके बाद वे डर के मारे वहां से जान बचाकर भागे। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार के एसबीआई कार्यालय, खोसियारी तोक, मनान लीसा डिपो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.