अल्मोड़ा, अगस्त 27 -- Almora News: चम्पावत। भिंगराड़ा का ऐड़ी बालकृष्ण मेला तीन दिन तक चलेगा। तीन सितंबर से शुरू होने वाले मेले में शुभारंभ पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। भिंगराड़ा में मेला समिति के अध्यक्ष मुकेश महराना की अध्यक्षता में बैठक हुई। बताया कि मेला तीन से पांच सितंबर तक होगा। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। खरही के क्वैराली तोक से ऐड़ी देवता की और भिंगराड़ा गांव से भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकलेगी। शैक्षिक गतिविधियां भी होंगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: 16 सितंबर से होगा नंदा सुनंदा महोत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...