अल्मोड़ा, नवम्बर 14 -- Almora News: रानीखेत, संवाददाता। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से यहां ताड़ीखेत में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में लगातार महिलाएं सशक्त हो रही हैं। जिलाध्यक्ष हेमा नेगी की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में मुज्जफ्फर नगर कांड पर चर्चा की गई। कहा कि राज्य आंदोलन के लिए महिलाओं के प्रयास सराहनीय रहे हैं। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बिमला रावत ने कहा कि सरकार महिलाओं की आर्थिकी मजबूत कर रही है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: भाजपा ने 50 महिला राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित बड़ी संख्या में लखपति दीद...