अल्मोड़ा, नवम्बर 5 -- Almora News: मुकेश, धौलछीना। श्री रामलीला कमेटी धौलछीना की ओर से हुए रामलीला महोत्सव का समापन हो गया है। समापन पर अयोध्या लौटने के बाद भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। रामलीला के सभी पात्रों को कमेटी ने पुरस्कृत भी किया। रामलीला में भगवान राम, माता जानकी और लक्ष्मण 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे। अयोध्या लौटने पर उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किय गया। इसके बाद विधि-विधान के साथ भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ। जय नंदा लोक कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रंग जमाया। वहीं, पूर्व में हुई सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोक गायक रोशन बनोला के कुमाऊंनी गीतों के गायन से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: अजान की ऐतिहासिक रामलीला का राजगद्दी के...