अल्मोड़ा, जुलाई 11 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। एनटीडी प्रीमियर लीग का पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला गया। इसमें वी-2 नितिन कम्युनिकेशन को हरा ब्लॉक प्रमुख फाइनल में पहुंच गई है। वहीं, एलिमिनेटर में जीत दर्ज कर कसार वॉरियर्स ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले क्वालिफायर मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वी-2 नितिन कम्युनिकेशन निर्धारित 10 ओवरों में 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने 5.5 ओवर में 49 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, पहला एलिमिनेटर कसार वॉरियर्स व अल्मोड़ा वॉरियर्स के बीच हुए। कसार वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बनाए। जबकि जवाब में अल्मोड़ा वॉरियर्स 40 रन ही बना सकी। कसार वॉरियर्स ने 82 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यहां गिरीश धवन, धीरेंद्र मार्तोलिया, स...