अल्मोड़ा, अगस्त 9 -- Almora News: कुंवर भाकुनी , सोमेश्वर। ब्लॉक कांग्रेस हवालबाग की बैठक रमणा गोविंदपुर हुई। ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज नयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। नए सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में कांग्रेस पार्टी को न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर मंथन किया गया। यहां न्याय पंचायत अध्यक्ष चन्दन चिलवाल, हरीश चंद्र कोहली, कैलाश चंद्र तिवारी, मोहन डांगी, हिमांशु बरगली आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...