अल्मोड़ा, सितम्बर 21 -- Almora News: चौखुटिया। नागाड़ निवासी 63 साल के सेनि उमेश राम का शनिवार को हृदयाघात से निधन हो गया। घर पर बैठे-बैठे अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लाए, जहां तैनात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेवानिवृत्ति के बाद पहाड़ से दिल्ली इलाज के लिए जाने वाले गरीब मरीजों की निस्वार्थ मदद करने वाले उमेश के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल से दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए उमेश राम अपने सेवाकाल से ही पहाड़ के मरीजों के लिए मसीहा बने हुए थे। पूर्व प्रधान दिनेश मनराल ने बताया कि गांव या क्षेत्र के किसी भी परिचित को दिल्ली स्थित गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में इलाज के लिए जाना होता था, तो उमेश राम को जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंच जाया करते थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने मरी...