Almora News: बैंक संबंधी जानकारी किसी को ना करें साझा
अल्मोड़ा, अक्टूबर 3 -- Almora News: रानीखेत। पुलिस कोतवाल भुवन चंद्र जोशी ने चौबटिया सैन्य क्षेत्र में साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया। सैन्य अधिकारियों, जवानों और स्थानीय लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी मैसेज, फर्जी लिंक से बचाव संबंधी जानकारियां बताई। कहा कि किसी भी व्यक्ति को बैंक संबंधी जानकारी साझा ना करें, इसके अलावा ओटीपी, पिन, सीवीवी भी अनजान व्यक्ति को नहीं बताने चाहिए। कहा कि ठगी होने पर तत्काल 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए। पूर्व सभासद उमेश पाठक, बीडीसी महेंद्र सिंह, गोपाल बिष्ट ने पुलिस के प्रयासों को सराहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.