Almora News: बुनियादी समस्याओं को लेकर छतीनाखाल में नारेबाजी
अल्मोड़ा, नवम्बर 29 -- Almora News: द्वाराहाट। क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छतीनाखाल में ग्रामीणों, अभिभावकों और क्षेत्रीय संघर्ष समिति का आंदोलन जारी रहा। रविवार को दो घंटे के धरना-प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के उदासीन रवैये पर गहरा रोष जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने चार प्रमुख मांगों को दोहराते हुए कहा कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छतीनाखाल में हिंदी और अंग्रेजी के रिक्त पदों पर तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। इसके अलावा गांव के जर्जर व खराब बिजली के खंभों को बदलने, गांव को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत व डामरीकरण करने तथा क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को दुरुस्त कर जलापूर्ति सुचारू करने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- Almora News: विकास संघर्ष समिति मांगों को लेकर आज करेगी प्रदर्शन ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.