अल्मोड़ा, अक्टूबर 1 -- Almora News: रानीखेत। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीलाधूरा में तमाम कार्यक्रम हुए। बच्चे अपने दादा-दादी एवं अन्य बुजुर्ग परिजनों को लेकर विद्यालय पहुंचे थे। बच्चों से मिले स्नेह और सम्मान ने बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी ला दी। बुजुर्गों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। प्रस्तुतियों में बुजुर्गों के प्रति प्रेम, कृतज्ञता और भारतीय संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली। बुजुर्ग इस सम्मान से उत्साहित नजर आए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा यह भी पढ़ें- Hajipur News: गोरौल में वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...