अल्मोड़ा, जुलाई 19 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे विवि की ओर से बीसीए दूसरे व चौथे सेमेस्टर, बीएससी आईटी प्रोफेशनल दूसरे व चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि छात्र समर्थ पोर्टल के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों को पोर्टल में लॉग इन कर स्टूडेंट लाइफ साइकिल से अपने अंकपत्र प्राप्त करने होंगे। यह रिजल्ट वही छात्र देख सकेंगे, जिनकी एबीसी आईडी है। यह भी पढ़ें- एसएसजे में विभिन्न परीक्षाओं के रिजल्ट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...