अल्मोड़ा, नवम्बर 22 -- Almora News: सल्ट। मोहान के पास कुमेरिया में हाथी के आने के बााद वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग की टीम लगातार कुमेरिया व आसपास की जगहों पर गश्त कर रही है। विभाग ने वाहन चालकों को भी सावधानी के साथ सफर करने की अपील की है। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे मोहान-भतरौंजखान मार्ग के कुमेरिया के पास एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क के बीचों-बीच आकर रुक गया था। अचानक हाथी के आने से यात्री दहशत में आ गए थे। हाथी के आने के सूचना मिलने पर अब वन विभाग की टीम ने भी मोहान के पास हाथी कॉरिडोर व इसके आसपास के क्षेत्रों में गश्त शुरू कर दी है। शुक्रवार रात वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्रों में हाथी का पता लगाने का भी प्रयास किया। विभाग के मुताबिक, कॉरिडोर होने से क्षेत्र से हाथी गुजरते रहते हैं। समय-समय पर यहां से दस से 12 हाथियों ...