अल्मोड़ा, जुलाई 11 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। बियरशिबा स्कूल में शनिवार को विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी विषयों पर मॉडल व चित्रकला प्रदर्शनी हुई। बच्चों ने रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार व सृजनात्मक अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शुभारंभ प्रो एसएसजे डीएस धामी, सहायक प्रो रविन्द्रनाथ पाठक, अकादमिक डायरेक्टर दीपिका विल्सन, उपप्रधानाचार्य हरीश कांडपाल ने किया। जूनियर वर्ग में एक्सपेंडेड फॉर्म, रेनवाटर हार्वेस्टिंग एंड वाटर साइकिल पहले तीन स्थान पर रहे। मिडिल वर्ग में मॉडर्न सिटी, टेस्ला टावर और एलसीएम, न्यूक्लियर पावर प्लांट ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, हाइड्रोलिक ब्रिज, हाइड्रोलिक रोबोटिक, एम्पलाई रिकॉर्ड डेटाबेस ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। चेयरपर्सन निरुपमा भट्ट तलवार, ...