अल्मोड़ा, अगस्त 28 -- Almora News: अल्मोड़ा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विभाग की ओर से स्टेडियम में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गिया। गुरुवार को यहां हॉकी, बास्केट बॉल व मुए-थाई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जिला स्तरीय खेलों में गुरुवार को अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बियरशिबा-होली एंजेल और स्प्रिंग डेल्स-कुर्मांचल के बीच मुकाबले हुए। बियरशिबा और कुर्मांचल ने जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया। अंडर-17 सीनियर हॉकी प्रतियोगिता में अल्मोड़ा स्टेडियम और खेलो इण्डिया ने मुकाबले जीते। यह भी पढ़ें- बास्केटबॉल में उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को हराया यह भी पढ़ें- Almora News: रानीखेत में फाइब ए साइड हॉकी प्रतियोगिता हुई शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...