Almora News: बावनसीढ़ी मार्ग पर लगा गेट हटाने के आदेश जारी
अल्मोड़ा, नवम्बर 18 -- Almora News: अल्मोड़ा। लंबे समय से बंद पड़े धारानौला के बावनसीढ़ी मार्ग पर लगे गेट को हटाने के आदेश जारी हो गए हैं। क्षेत्रीय पार्षदों और स्थानीय लोगों की मांग पर नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया। हालांकि, मार्ग पर स्थित विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय दोपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बावनसीढ़ी के पास स्थित मार्ग पर पूर्व में लगातार विवाद होने के कारण दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर गेट लगा दिया गया था। इससे धारानौला क्षेत्र की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मामले में लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा था। इस पर राजस्व उपनिरीक्षक और नायब तहसीलदार से जांच कराई गई। जांच आख्या में इस रास्ते को सार्वजनिक मार्ग की परिधि में पाया गया। इधर, जनसमस्या को देखते हुए पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.