अल्मोड़ा, नवम्बर 21 -- Almora News: अल्मोड़ा। भाकृअनुप- विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर सुनोला तल्ला गांव में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। वैज्ञानिकों ने किसानों को बारिश पर निर्भर क्षेत्रों में उपयुक्त किस्मों के चयन का सुझाव दिया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के निर्देशन में चल रहे 'खेत बचाओ अभियान' के तहत हुए कार्यक्रम में किसानों को अभियान के उद्देश्यों, टिकाऊ फसल उत्पादन के लिए मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। फसलों की आवश्यकता के अनुसार संतुलित व उचित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग, हरी खाद वाली फसलों के महत्व व मृदा उर्वरता बनाए रखने के उपायों की जानकारी दी। जैविक खाद व अन्य वैकल्पिक जैविक स्रोतों के उपयोग पर भी चर्चा की। यह भी पढ़ें- Almora News: 'बारिश पर निर्भर क्षेत्रों में उपयुक्त किस्मों का करें चय...