अल्मोड़ा, जुलाई 5 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के गेट के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक संजय सिंह नामक युवक करबला की ओर जा रहा था। मोड़ पर एकाएक हल्द्वानी से निकले युवक की बाइक आ गई। इससे बाइक और स्कूटी आपस में टकरा गईं। हादसे में संजय सिंह को चोट आ गई। इस बीच दोनों के बीच विवाद भी हो गया। लेकिन आसपास के लोगों ने दोनों को समझाकर आगे भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...