अल्मोड़ा, नवम्बर 7 -- Almora News: अल्मोड़ा। यात्रियों की संख्या बढ़ने से दीवाली पर अपने घर जाने के लिए भी लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को भी केमू और रोडवेज की बसें ठस होकर अपने गंतव्य की ओर गई। बस पाने के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। घंटों तक लोग बस के इंतजार में खड़े रहे। दीवाली के त्योहार पर काफी संख्या में लोग अपने घरों को जाते हैं। इस कारण यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। शनिवार को सुबह से ही रोडवेज व केमू स्टेशनों के बाहर यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। सोमेश्वर, गरुड़, ताकुला, बागेश्वर, रानीखेत, पिथौरागढ़ आदि जगहों को जाने के लिए स्टेशनों पर आए हुए थे, लेकिन हल्द्वानी से आने वाली बसें पहले से ही खचाखच भरी हुई थी। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बरेली, पीलीभीत और देहरादून के लिए भेजीं अतिरिक...