अल्मोड़ा, अक्टूबर 14 -- Almora News: अल्मोड़ा। पर्यटन कार्यालय की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय मातृ- पितृ तीर्थाटन योजना के तहत ब्रदीनाथ के लिए बुजुर्गों का दल रवाना हुआ। उपनिदेशक पर्यटन पीके गौतम ने 26 लोगों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के लिए लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिला। यहां पर्यटन कार्यालय व कुमाऊं मंडल विकास निगम टीआरसी के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...