अल्मोड़ा, सितम्बर 12 -- Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। मां नंदा मेले की तैयारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जारी है। ड्यौडियों में रात्रि मां की स्तुति गीतों के साथ पूरा क्षेत्र भक्ति रस से सराबोर है। 13 सितंबर को बगड़ी में कदली वृक्ष (केला) आमंत्रण के लिए गांव से विभिन्न ड्योडियों के ग्रामीण बाजे-गाजे के साथ मां की डोली लेकर पहुंचेंगे। बगड़ी में रात्रि मेले के साथ मां की चौकी सजेगी 14 सितंबर को कदली वृक्ष लेकर मां नंदा के मंदिर जाबर पहुंचेंगे। आयोजक महेंद्र बेड़िया, राम बहादुर ने बताया कि इस दौरान मां की विदा गीत सामूहिक रूप से गाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 15 से: बेटी की तरह डोली में बिठाकर होगी विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...