अल्मोड़ा, जुलाई 17 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। रानीधारा क्षेत्र में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह बंदर ने स्कूल जा रहे बच्चे पर हमला कर दिया। साथ में चल रहे बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और बंदर को भगाया। स्थानीय किशन सिंह, राजन सिंह आदि का कहना है कि बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। वन विभाग दावा कर रहा है कि बंदर पकड़े जा रहे हैं, लेकिन तादात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...