अल्मोड़ा, अगस्त 31 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में सोमवार को एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान फायर सर्विस चालक दिनेश लाल को अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। चालक को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। यहां प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र गैरोला, निरीक्षक अशोक धनकड़, डीसीआरबी देवेन्द्र नेगी, एसआई हीरा सिंह, एसआई पूरन रावत आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...