अल्मोड़ा, अक्टूबर 20 -- Almora News: अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में फर्जी दस्तावेजों के साथ एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दस्तावेजों की जांच कर गिरोह तक पहुंचने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला लेने का मामला सामने आया था। बताया गया था कि शैक्षणिक सत्र-26 में एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले जसपुर निवासी मोहम्मद समी पुत्र स्व अनीस अहमद के दस्तावेज फर्जी पाए गए थे। आरोपी ने स्वयं को अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों की श्रेणी में दर्शाया था। संबंधित प्रमाणपत्रों की जांच के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र का प्रवेश निरस्त कर दिया था। यह भी पढ़ें- अनाथ बताकर कम NEET अंकों पर पाई सरकारी MBBS सीट...