अल्मोड़ा, अक्टूबर 17 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मधुलता नयाल को कला संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व प्रो. हरीश चंद्र जोशी संकायाध्यक्ष के दायित्व का निवर्हन कर रहे थे, उनका कार्यकाल पूरा होने पर प्रो. मधुलता नयाल ने संकायाध्यक्ष के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि संकाय के सभी विभागों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...